डोडा पुलिस ने अवैध बुकी की खेती का किया भंडाफोड़ ; आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 21 अप्रैल(हि.स.)। नशीले पदार्थों और अवैध खेती के खिलाफ अपने निरंतर अभियान को जारी रखते हुए डोडा पुलिस ने भद्रवाह क्षेत्र में अवैध बुकी की खेती के मामले का भंडाफोड़ करके और एक आरोपी को गिरफ्तार करके एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की।

विश्वसनीय और विशिष्ट जानकारी पर कार्रवाई करते हुए डोडा पुलिस को पता चला कि एक व्यक्ति, जिसका नाम शेर दीन पुत्र ताज दीन निवासी ग्राम जामो शिव है, कथित तौर पर अपनी कृषि भूमि में बुकी के पौधों की अवैध खेती में शामिल था। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस स्टेशन भद्रवाह में मामला एफआईआर संख्या 56/2026 यू/एस 8/18 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। इसके बाद, पीएस भद्रवाह के अधिकार क्षेत्र के तहत प्रभारी पुलिस पोस्ट (आईसी पीपी) भल्ला के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने कार्यकारी मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (ईएमआईसी) डोडा और संबंधित पटवारी के साथ मौके पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान अवैध पोस्ते की खेती का पता चला पूरी अवैध खेती को कानूनी प्रक्रिया के तहत मौके पर ही उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है.

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story