डोडा में घर पर संदिग्ध परिस्थितियों एक व्यक्ति की मौत

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 09 नवंबर (हि.स.)।

सोमवार को डोडा जिले के काश्तीगढ़ इलाके में एक व्यक्ति की उसके घर पर मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि यह व्यक्ति डोडा के काश्तीगढ़ स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिला था। उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज डोडा ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे अस्पताल पहुँचने पर मृत घोषित कर दिया।

मौत के कारण का पता लगाने के लिए कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। मृतक की पहचान काश्तीगढ़ के कोटली बंजाल निवासी गंदीप सिंह के रूप में हुई है। घटना का संज्ञान ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774432 Articles

Share this story