डोडा के डीएसपी डीएआर मनोज आर्यन का संदिग्ध हृदयघात से निधन, सुनील शर्मा ने किया शोक व्यक्त

WhatsApp Channel Join Now

डोडा, 18 नवंबर (हि.स.)। किश्तवाड़ के बेगाना गांव निवासी पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) डीएआर डोडा मनोज आर्यन का बुधवार को संदिग्ध हृदयघात से निधन हो गया। भाजपा नेता सुनील शर्मा ने अधिकारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

अपने शोक संदेश में शर्मा ने कहा कि डीएसपी डीएआर डोडा मनोज आर्यन के निधन से उन्हें गहरा दुख हुआ है, पुलिस विभाग और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। शर्मा ने कहा कि शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने अधिकारी की सेवाओं को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779001 Articles

Share this story