दो सप्ताह से अधिक खांसी को नजरअंदाज न करें, टीबी की हो सकती है निशानी-स्वास्थ्य विभाग

WhatsApp Channel Join Now
दो सप्ताह से अधिक खांसी को नजरअंदाज न करें, टीबी की हो सकती है निशानी-स्वास्थ्य विभाग


दो सप्ताह से अधिक खांसी को नजरअंदाज न करें, टीबी की हो सकती है निशानी-स्वास्थ्य विभाग


कठुआ, 17 सितंबर (हि.स.)। दो सप्ताह से अधिक समय तक रहने वाली खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि यह टीबी (क्षय रोग) का लक्षण हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से टीबी के संभावित लक्षणों को पहचानने, समय पर जांच करवाने और बीमारी की पुष्टि होने पर बिना देरी उपचार शुरू करने की अपील की है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार लगातार खांसी के अलावा टीबी के अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है। समय पर जांच और उपचार से बीमारी पर प्रभावी ढंग से नियंत्रण पाया जा सकता है तथा संक्रमण को दूसरों तक फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से उपचार शुरू होने के बाद दवाइयों का पूरा कोर्स निर्धारित अवधि तक पूरा करने की अपील की है।

सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध है। टीबी के लक्षण दिखें तो जांच में देरी न करें और उपचार पूरा करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story