संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, कठुआ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न, कठुआ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन


कठुआ, 28 सितंबर (हि.स.)। कठुआ के दयालाचक में चल रही लड़कों की इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल कराटे प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई। जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में 25 किलोग्राम में जम्मू के दिक्षांत ने स्वर्ण और कठुआ के आदर्श सिंह ने रजत पदक हासिल किया। 30 किलोग्राम में कठुआ के दिक्षांश ने स्वर्ण और ऊधमपुर के अखिलेश ने रजत पदक जीता जबकि 40 किलोग्राम में राजौरी के वंश शर्मा ने स्वर्ण और ऊधमपुर के अभिनव ने रजत पदक हासिल किया।

अंडर-17 वर्ग में 35 किलोग्राम में कठुआ के चमन, 58 किलोग्राम में ऊधमपुर के कपिल रेजी और 62 किलोग्राम में ऊधमपुर के आदर्श ने स्वर्ण पदक जीते। अंडर-19 वर्ग में 70 किलोग्राम में ऊधमपुर के करिंजा, 74 किलोग्राम में जम्मू के तनिष और 82 किलोग्राम में कठुआ के भाव्या नंदन ने स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में युवा सेवा एवं खेल विभाग की अहम भूमिका रही। विभाग द्वारा खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा निखारने और प्रतिस्पर्धी अनुभव हासिल करने का अवसर प्रदान किया गया। इसी स्थल पर लड़कियों की इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल कराटे प्रतियोगिता मंगलवार से शुरू होगी जिसमें जम्मू संभाग के विभिन्न जिलों की खिलाड़ी हिस्सा लेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story