जिला पुलिस पुंछ ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की

WhatsApp Channel Join Now

पुंछ, 11 अप्रैल (हि.स.)।

जिले में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अपनी लगातार जारी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए ज़िला पुलिस पुंछ ने अलग-अलग जगहों पर कड़ी कार्रवाई की और खनन सामग्री के अनाधिकृत निष्कर्षण और परिवहन में शामिल दो वाहनों को ज़ब्त कर लिया। पुलिस थाना सुरनकोट (पीएस ने) ने रजिस्ट्रेशन नंबर जेके02 ए-2416 वाले एक टिपर को ज़ब्त किया है जो अवैध खनन गतिविधियों में शामिल पाया गया था। इसी तरह, पुलिस थाना गुरसाई (पीएस गुरसाई) ने रजिस्ट्रेशन नंबर जे के12 बी -4185 वाले एक डंपर को रोका और जब्त कर लिया जिसमें अवैध रूप से खनन की गई सामग्री ले जाई जा रही थी।

दोनों वाहनों को हिरासत में ले लिया गया है और कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए दोनों मामलों में संबंधित जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ ) को सूचित कर दिया गया है।

जिला पुलिस पुंछ अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है जो पर्यावरण और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा है। आम जनता से आग्रह किया जाता है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना दें ताकि इस बुराई को रोकने में मदद मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रमेश गुप्ता

Share this story