जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 50 खिलाड़ी यूटी प्रतियोगिता के लिए चयनित

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप संपन्न, 50 खिलाड़ी यूटी प्रतियोगिता के लिए चयनित


कठुआ, 15 नवंबर (हि.स.)। जिला कठुआ कराटे एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में 11वीं जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष इंजीनियर वरिंदर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में एसपी ऑपरेशंस बॉर्डर एंड कंडी ब्रिजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रतियोगिता में हीरानगर, कठुआ, बिलावर, लखनपुर, नगरी और मढ़हीन क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच योग्य निर्णायकों की देखरेख में मुकाबले निष्पक्ष तरीके से करवाए गए।

प्रतियोगिता के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले 50 खिलाड़ियों का चयन आगामी 8वीं यूटी कराटे चैंपियनशिप के लिए किया गया जो 21 से 23 दिसंबर को जम्मू में आयोजित होगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष वरिंदर शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले निर्णायकों, प्रशिक्षकों और आयोजकों का भी आभार जताया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777571 Articles

Share this story