डीसी ने युवाओं को नवाचार कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

WhatsApp Channel Join Now
डीसी ने युवाओं को नवाचार कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए किया प्रेरित


कठुआ, 14 नवंबर (हि.स.)। युवा सेवा एवं खेल विभाग कठुआ की ओर से शनिवार को हायर सेकेंडरी स्कूल बुद्धि में विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (वीबीवाईएलडी)-2027 के तहत जिला स्तरीय चैंपियनशिप चैलेंज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सहायक आयुक्त पंचायत अजीत कुमार जो जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे हैं तथा स्कूल के प्रिंसिपल केशव शर्मा मौजूद रहे।

इस वर्ष जम्मू-कश्मीर के लिए प्रतियोगिता का विषय जलवायु सुरक्षा, सीमाएं और सतत पर्वतीय विकास रखा गया था। इसमें युवाओं ने पावरपॉइंट प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने नवाचारी विचार और क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने युवाओं को ऐसे मंचों का लाभ उठाकर अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने तथा रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर अनुशासित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और अपने करियर के लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी अब केंद्र शासित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में कठुआ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777159 Articles

Share this story