कौशल विकास के क्षेत्र में एसएमवीडीयू और आईयूएसटी के बीच शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा

WhatsApp Channel Join Now
कौशल विकास के क्षेत्र में एसएमवीडीयू और आईयूएसटी के बीच शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा


जम्मू, 03 नवंबर (हि.स.)। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संजय शर्मा और सेंट्रल वर्कशॉप के अधीक्षक डॉ. दीपक ब्योत्रा ने कश्मीर के अवंतीपोरा स्थित इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (आईयूएसटी) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के कलाम सेंटर फॉर स्किल डेवलपमेंट और अत्याधुनिक इंडस्ट्री 4.0 फैक्टरी का निरीक्षण कर वहां संचालित कौशल विकास कार्यक्रमों, व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी हासिल की।

दौरे के दौरान अधिकारियों को कलाम सेंटर की ओर से दूरदराज के क्षेत्रों तक कौशल प्रशिक्षण पहुंचाने के लिए विकसित मोबाइल स्किल वैन के बारे में भी बताया गया। कलाम सेंटर के समन्वयक डॉ. लियाकत नजीर और मैकेनिकल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद जुनैद मीर ने केंद्र की गतिविधियों, विभिन्न संस्थानों के साथ सहयोग और युवाओं में नवाचार, उद्यमिता एवं रोजगार क्षमता को बढ़ावा देने के प्रयासों की जानकारी दी। एसएमवीडीयू के अधिकारियों ने प्रशिक्षण सुविधाओं और आउटरीच मॉडल में रुचि दिखाते हुए दोनों विश्वविद्यालयों के बीच शैक्षणिक सहयोग तथा कौशल विकास के क्षेत्र में अनुभव साझा करने की संभावनाओं पर चर्चा की।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771943 Articles

Share this story