कश्मीर के कृषि निदेशक ने किसानों के समूह को पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के लिए किया रवाना

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 12 अक्टूबर (हि.स.)।

कश्मीर के कृषि निदेशक सरताज अहमद शाह ने आज श्रीनगर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 45 प्रगतिशील किसानों के एक समूह को लुधियाना स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के एक एक्सपोजर विजिट और क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिए रवाना किया।

यह एक्सपोजर विजिट कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग, जिला श्रीनगर द्वारा एचएडीपी परियोजना, सुगंधित और औषधीय पौधों के संवर्धन के तहत आयोजित की गई है।

इस अवसर पर किसानों से बातचीत करते हुए निदेशक ने कहा कि इस एक्सपोजर विजिट सह क्षमता निर्माण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को औषधीय और सुगंधित पौधों के विशिष्ट क्षेत्र में प्रशिक्षित करना है ताकि वे धीरे-धीरे आजीविका के लिए संघर्ष करने से उच्च लाभ वाले कृषि व्यवसाय की ओर अग्रसर हो सकें। चूंकि कश्मीर सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती के लिए अद्वितीय कृषि जलवायु परिस्थितियाँ प्रदान करता है इसलिए यह एक्सपोजर विजिट प्रशिक्षुओं को लैवेंडर, रोज़मेरी और स्थानीय रूप से पनपने वाले विशेष सुगंधित और औषधीय पौधों में आय के नए स्रोत तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।

कृषि निदेशक ने प्रतिभागियों से इस अवसर का पूरा लाभ उठाने का आग्रह किया ताकि वे औषधीय और सुगंधित पौधों की नवीनतम उच्च मूल्य वाली किस्मों, उनकी नर्सरी प्रबंधन, कटाई के बाद के निष्कर्षण और प्रसंस्करण के साथ-साथ बाजार की गतिशीलता से परिचित हो सकें।

इस अवसर पर श्रीनगर के मुख्य कृषि अधिकारी एजाज हसन मीर, श्रीनगर के उप-विभागीय कृषि अधिकारी और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759647 Articles

Share this story