डीआईजी निशा नथ्याल का 19वीं आईआर बटालियन मुख्यालय कठुआ दौरा, कार्यप्रणाली की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
डीआईजी निशा नथ्याल का 19वीं आईआर बटालियन मुख्यालय कठुआ दौरा, कार्यप्रणाली की समीक्षा


डीआईजी निशा नथ्याल का 19वीं आईआर बटालियन मुख्यालय कठुआ दौरा, कार्यप्रणाली की समीक्षा


कठुआ, 07 मई (हि.स.)। आईआर रेंज जम्मू की डीआईजी निशा नथ्याल ने 19वीं आईआर बटालियन मुख्यालय कठुआ का दौरा कर यूनिट की कार्यप्रणाली, इंफ्रास्ट्रक्चर और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान कमांडेंट अतुल शर्मा ने उनका स्वागत किया तथा गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दौरे के दौरान क्प्ळ ने बटालियन परिसर का निरीक्षण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें 32 जवानों को पदोन्नत किया गया, 16 एएसआई को एसआई और 16 हेड कांस्टेबल को एएसआई बनाया गया।

डीआईजी ने अधिकारियों व जवानों को बधाई देते हुए कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी से सेवा करने का आह्वान किया। उन्होंने जवानों के साथ दरबार भी लगाया और उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा डीआईजी ने जिला उपायुक्त, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों के साथ “बड़ा खाना” में भी भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story