उधमपुर कटरा रियासी रेंज के डीआइजी ने घायल यात्रियों से की मुलकत

WhatsApp Channel Join Now

उधमपुर, 10 जुलाई (हि.स.)।उधमपुर कटरा रियासी रेंज के डीआइजी शिव कुमार आईपीएस, एसएसपी उधमपुर अमृतपाल सिंह, डीसी उधमपुर मिंगा शेरपा आईएएस, कमांडेंट मनोज सिकोन सीआरपीएफ 187 बीएन के साथ उधमपुर अस्पताल पहुंचे और घायल श्री अमरनाथ जी यात्रियों से मुलाकात की और यात्रियों को हर प्रकार की सहायता का आश्वासन दिया।

टॉल्डी नाला के पास अर्टिगा सड़क से फिसल गई जिससे 5 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुबाष गुप्ता पुत्र डॉ. लक्षी चंद गुप्ता, सीमा गुप्ता पत्नी सुबाष गुप्ता, राजीव गुप्ता पुत्र जुगल किशोर गुप्ता, गीता गुप्ता पत्नी दलीप कुमार गुप्ता

व दलीप कुमार गुप्ता पुत्र जगदीश कुमार गुप्ता

सभी बैकुंठपुर जिला रीवा मप्र के रूप में हुई है।

--

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story