डीआईसी कठुआ ने इंडस्ट्रियल एस्टेट घाटी में जागरूकता सह सुविधा शिविर आयोजित किया

WhatsApp Channel Join Now
डीआईसी कठुआ ने इंडस्ट्रियल एस्टेट घाटी में जागरूकता सह सुविधा शिविर आयोजित किया


कठुआ, 21 फरवरी (हि.स.)। एमएसएमई इकाइयों को बढावा एवं गति देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र कठुआ ने इंडस्ट्रियल एस्टेट घाटी में जागरूकता सह सुविधा शिविर का आयोजन किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एमएसएमई इकाइयों, व्यापारियों एवं इच्छुक उद्यमियों के लिए उद्यम पंजीकरण को बढ़ावा देना तथा उन्हें सरकारी योजनाओं और सहायता तंत्र से जोड़ना था। शिविर का आयोजन महाप्रबंधक डीआईसी कठुआ मुश्ताक अहमद चैधरी की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम का समन्वयन फंक्शनल मैनेजर पल्लवी भारद्वाज और सुमित गुप्ता ने किया, जबकि विभागीय अधिकारियों नारायण सिंह, देविंदर वर्मा सहित अन्य कर्मचारियों ने सहयोग दिया। शिविर में औद्योगिक इकाई संचालकों, व्यापारियों और एमएसएमई हितधारकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों को उद्यम पंजीकरण की प्रक्रिया, महत्व और लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य कठुआ जिले में एमएसएमई के औपचारिककरण को मजबूत करना, कारोबार सुगमता बढ़ाना और उद्यमिता को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का समापन हितधारकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story