डीएचएसके ने अनंतनाग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कई डॉक्टरों के तबादलों और तैनाती के दिए आदेश

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 02 मई (हि.स.)। प्रशासनिक और रोगी देखभाल के हित में कश्मीर स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (डीएचएसके) ने अनंतनाग जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में कई डॉक्टरों के तबादलों और तैनाती के आदेश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार एसडीएच बिजबिहाड़ा के बाल रोग सलाहकार डॉ. मोहम्मद अख्तर नाइकू का तबादला एसडीएच अचबल में कर दिया गया है जबकि डॉ. इम्तियाज हुसैन को अचबल से एसडीएच बिजबेहरा स्थानांतरित किया गया है। एसडीएच बिजबिहाड़ा के सर्जरी सलाहकार प्रभारी डॉ. निसार अहमद खंडे का तबादला एसडीएच पहलगाम में कर दिया गया है। उनकी जगह डॉ. सज्जाद अहमद डांगरू को आगे की जिम्मेदारियों के लिए एसडीएच कोकरनाग भेजा गया है।

इस बीच एसडीएच बिजबिहाड़ा की चिकित्सा अधिकारी डॉ. अफरीन अब्दुल्ला को पीएचसी सालेर में तैनात किया गया है जबकि डॉ. कुरत-उल-ऐन का तबादला सालेर से एसडीएच बिजबिहाड़ा में कर दिया गया है। एक अन्य समायोजन में एसडीएच सीर हमदान के प्रभारी कंसल्टेंट सर्जरी डॉ. फारूक अहमद बेग का तबादला कर उन्हें एसडीएच बिजबिहाड़ा में उपलब्ध रिक्त पद पर तैनात किया गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी संबंधित डॉक्टरों को उनके वर्तमान पदों से मुक्त माना जाएगा और उन्हें तुरंत अपने नए कार्यभार ग्रहण करने होंगे। अनंतनाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दो दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश कश्मीर के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. जहांगीर बख्शी द्वारा जारी किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story