डीजीपी नलिन प्रभात ने कार्गो का दौरा करते हुए सुरक्षा तैयारियों का लिया जायज़ा और एसओजी कर्मियों से की बातचीत

WhatsApp Channel Join Now


श्रीनगर, 15 जुलाई(हि.स.)। जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात ने बुधवार को श्रीनगर में कार्गो कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और वहां उन्होंने स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा लिया। वहां तैनात जवानों से बातचीत की। डीजीपी के साथ कश्मीर ज़ोन के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) वी.के. बिरदी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

दौरे के दौरान उन्होंने फोर्स की सुरक्षा तैयारियों, ऑपरेशनल क्षमताओं और काम करने की स्थितियों का आकलन किया। एसओजी जवानों से बातचीत करते हुए डीजीपी ने कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन चलाने में उनके प्रोफेशनलिज्म, कमिटमेंट और लगातार प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एसओजी की अहम भूमिका को माना।

इस दौरे में मौजूदा सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा और आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर चर्चा भी शामिल थी।

डीजीपी ने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए उच्च स्तर की ऑपरेशनल तैयारी और तालमेल बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।

इस मौके पर मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने डीजीपी को घाटी में सुरक्षा की मौजूदा स्थिति चल रहे ऑपरेशन और नई चुनौतियों का सामना करने के लिए पुलिस फोर्स की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। यह दौरा पुलिस नेतृत्व के उन लगातार प्रयासों का हिस्सा था जिनका मकसद फील्ड-लेवल ऑपरेशन की समीक्षा करना जवानों का मनोबल बढ़ाना और पूरे कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story