डीजीपी नलिन प्रभात और आईजीपी कश्मीर सुजीत कुमार कुलगाम के लारू में एनकाउंटर वाली जगह पहुंचे, ऑपरेशन का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now


कुलगाम, 16 नवंबर (हि.स.)।

सोमवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात और कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) सुजीत कुमार दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू गांव में उस जगह पहुंचे जहां एनकाउंटर चल रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि वे दोनों अधिकारी इलाके में छिपे आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन का जायजा लेने के लिए वहां पहुंचे हैं।

कुलगाम के लारनू बाईपास इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था जिसके बाद आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी।

यह ऑपरेशन 11 नवंबर को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के अखरान इलाके में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद शुरू किया गया है। उस हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान हुई मुठभेड़ में एक स्थानीय सहित दो आतंकी मारे गए हैं। क्षेत्र में आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777956 Articles

Share this story