डीजीपी ने कुपवाड़ा में 2 आतंकवादियों की संपत्ति ज़ब्त करने को मंज़ूरी दी

WhatsApp Channel Join Now

कुपवाड़ा, 17 सितंबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने पाकिस्तान से कथित तौर पर काम कर रहे दो आतंकवादियों की संपत्ति ज़ब्त करने की मंज़ूरी दी है।

आदेश के अनुसार ज़ब्त की जाने वाली संपत्तियों में कुपवाड़ा के कचामा में 15 कनाल और सात मरला ज़मीन तथा दो रिहायशी घर शामिल हैं। ये संपत्तियां कचामा, कुपवाड़ा के रहने वाले अब माजिद कुरैशी पुत्र अब रऊफ़ कुरैशी और परवेज़ अहमद कुरैशी पुत्र मोहम्मद मुस्तफ़ा कुरैशी की हैं।

यह कार्रवाई कुपवाड़ा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर नंबर 276/22 के सिलसिले में की गई । यह एफआईआर आईपीसी की धाराओं 120-बी, 121, 121-ए, 122, 123 और यूएपीए की धाराओं 17, 18, 18- ए, 18-बी, 20, 38, 39 और 40 के तहत दर्ज की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story