ईश्वर भक्ति और विद्वानों का संग ही सच्चे सुख का मार्ग-स्वामी राम स्वरूप जी
कठुआ, 20 अप्रैल (हि.स.)। 78 दिवसीय वेदों पर आधारित यज्ञ के दौरान योगाचार्य स्वामी राम स्वरूप जी ने कहा कि सच्चा सुख केवल ईश्वर भक्ति और विद्वानों के ज्ञान से ही प्राप्त किया जा सकता है।
वेद मंदिर योल में आयोजित यज्ञ के दौरान उन्होंने ऋग्वेद के मंत्रों की व्याख्या करते हुए बताया कि वही व्यक्ति श्रेष्ठ है, जो वेदों के ज्ञान से प्रेरित होकर धर्म, सुरक्षा और सदाचार का पालन करता है। ऐसे लोग ही समाज में विद्वान, ऋषि और तपस्वी कहलाने योग्य होते हैं। उन्होंने कहा कि मनुष्य को सदैव विद्वानों के संग में रहकर वेद ज्ञान सीखना और उसे जीवन में अपनाना चाहिए। बिना विद्वानों के मार्गदर्शन और ईश्वर की उपासना के न तो सच्चा धन प्राप्त हो सकता है और न ही स्थायी सुख। स्वामी जी ने यजुर्वेद के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि यज्ञ के माध्यम से अर्जित शुद्ध और कल्याणकारी धन ही मनुष्य को वास्तविक सुख और शांति प्रदान करता है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

