जम्मू पश्चिम में 70 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू

WhatsApp Channel Join Now
जम्मू पश्चिम में 70 लाख रुपये के विकास कार्य शुरू


जम्मू, 12 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता ने वार्ड नंबर 24 और 27 में कुल 70 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की। इन कार्यों का उद्देश्य स्थानीय लोगों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करने के साथ बुनियादी सुविधाओं और नागरिक ढांचे को बेहतर बनाना है।

वार्ड नंबर 24 के धूप फैक्टरी क्षेत्र में 30 लाख रुपये की लागत से गलियों और नालियों के निर्माण एवं सुधार कार्य शुरू किए गए। वहीं वार्ड नंबर 27 में 40 लाख रुपये के विकास कार्यों की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने कहा कि जम्मू पश्चिम के प्रत्येक क्षेत्र तक विकास पहुंचाना और लोगों की जायज समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता रजनी सेठी, पूर्व कॉरपोरेटर अनु बाली, मंडल अध्यक्ष कुशांत प्रजापति, भुवेश गुप्ता और प्रदीप शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story