कठुआ में विकास को नई रफ्तार-वार्ड-21 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में विकास को नई रफ्तार-वार्ड-21 में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ


कठुआ, 09 मई (हि.स.)। शहर के समग्र विकास को गति देते हुए कठुआ के विधायक डॉ. भारत भूषण ने शनिवार को वार्ड नंबर 21 में चार लाख की लागत से एक महत्वपूर्ण गली निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही मूलभूत समस्याओं का समाधान भी संभव हो सकेगा।

विधायक डॉ. भारत भूषण ने मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है ताकि लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके। उन्होंने कहा कि यह गली बनने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी बल्कि क्षेत्र में साफ-सफाई भी बनी रहेगी। खासकर बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

स्थानीय निवासियों ने इस पहल के लिए विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्य उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र में विकास कार्य जारी रहेंगे। यह गली निर्माण कार्य क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है जिससे आने वाले समय में वार्ड-21 के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। इस अवसर पर पूर्व डीडीसी वाइस चेयरमैन रघुनंदन सिंह बबलू, पूर्व भाजपा जिला प्रधान प्रेम नाथ डोगरा, अशोक शर्मा, अक्षय भारती, कैप्टन पवन, अनिरुद्ध शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, मोहन मेहरा सहित वार्ड के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story