जम्मू के पंजबख्तर मंदिर से आठवीं छड़ी यात्रा रवाना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 29 जून (हि.स.)।

जम्मू के ऐतिहासिक पंजबख्तर मंदिर से आज आठवीं पवित्र छड़ी यात्रा (छड़ी यात्रा) को उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भगवान शिव के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल सुधमहादेव के लिए श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ शुरू हुई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत और विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। उपायुक्त डॉ. राकेश मिन्हास ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा यात्रा के सफल संचालन के लिए सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष के साथ सुधमहादेव के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story