बड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रियल एरिया में उपमुख्यमंत्री ने श्रमिकों की समस्याएं सुनीं

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 मार्च (हि.स.)। जम्मू के बड़ी ब्राह्म्णा इंडस्ट्रलियल एरिया में उपमुख्यमंत्री सुरिन्द्र चैधरी ने श्रम विभाग से जुड़े श्रमिकों की समस्याएं सुनीं और ड्यूटी के दौरान घायल हुए मजदूरों तथा उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए। इस मौके पर लेबर कमिश्नर कार्यालय के अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने कविन्द्र गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनने पर बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story