जीवन नगर में पुराने पुल की जगह नए पुल का निर्माण शुरू

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 06 जून (हि.स.)।

जम्मू के जीवन नगर में पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण कार्य को लेकर डिप्टी सीएम सुरिन्द्र चौधरी ने आज मौके पर पहुंचकर प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया और काम तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभाग और ठेकेदार को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया कि इस पुल का निर्माण कार्य तीन माह के भीतर पूरा किया जाए।

बता दें कि पुराने पुल के कारण जीवन नगर क्षेत्र के लोगों को हर वर्ष बाढ़ जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता था जिससे स्थानीय लोगों ने लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग उठाई थी। अब नए पुल के निर्माण से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story