नवनिर्मित डबल लेन पुल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया
May 31, 2026, 15:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू,, 31 मई (हि.स.)।
जम्मू के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में रॉयल फार्म के निकट नाले/खड्ड पर निर्मित नवनिर्मित डबल लेन पुल का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया। इस पुल के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी तथा जाम की समस्या में राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय निवासियों ने इस परियोजना के पूर्ण होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से इस पुल की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है। प्रशासन के अनुसार यह पुल क्षेत्र में संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने और आवागमन को सुगम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

