उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने गवर्नमेंट हॉस्पिटल गांधीनगर का किया दौरा

WhatsApp Channel Join Now

Jammu, 22 अगस्त (हि.स.)।जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आज गवर्नमेंट हॉस्पिटल गांधीनगर का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने मरीजों से भी बातचीत की।

उन्होंने मरीजों से कहा कि अगर किसी भी मरीज को अस्पताल में कोई परेशानी आ रही है तो वे उन्हें कह सकते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर मैं अगली बार विजिट करूं तो मुझे यह परेशानी नहीं दिखनी चाहिए।

उन्होंने डॉक्टरों के साथ भी वार्तालाप करके पूरी जानकारी ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story