जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में चर्चा को लेकर उपमुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 01 अप्रैल (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी को लेकर विधानसभा में चर्चा को लेकर उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ लोग केवल हैडलाइन बनाने और खबरों में रहने के लिए ऐसे बिल लाते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या जम्मू-कश्मीर में शराबबंदी की वाकई जरूरत है।

सुरिंदर चौधरी ने कहा, “जिसको पीनी होगी, वह चोरी करके भी पिएगा और जिसको नहीं पीनी होगी, उसके सामने रख देने पर भी वह नहीं पिएगा। उन्होने कहा कि शराब तो राजा महाराजाओं के समय से चली आ रही है जिसे लोग अलग-अलग अंदाज में पीना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल हैडलाइन आने और खबरों में रहने के लिए ऐसे बिल लाते हैं गवर्नमेंट से जवाब मांगने पर उपमुख्यमंत्री ने मजाक किया अंदाज में जवाब दिया, “जैसा पहलवान आगे से आएगा, वैसा ही पहलवान हम भी अपनी तरफ से मैदान में उतरेंगे। अभी ही इस पर बात क्यों करें?

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / SONIA LALOTRA

Share this story