पाकिस्तान और जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ नारेबाजी, पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 30 जुलाई (हि.स.)।

पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में नागरिकों पर कथित अत्याचार और मानवाधिकार उल्लंघन के विरोध में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की जम्मू-कश्मीर इकाई ने जम्मू में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान और उसके सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश प्रमुख मनीष साहनी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीओजेके में अपने अधिकारों, महंगाई और बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे नागरिकों पर पाकिस्तानी सुरक्षा बलों द्वारा बल प्रयोग किया जा रहा है। साहनी ने केंद्र सरकार से पीओजेके में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तान पर कड़ा कूटनीतिक दबाव बनाने तथा भारत के 22 फरवरी 1994 के संसदीय प्रस्ताव के अनुरूप पीओजेके को लेकर ठोस रणनीति अपनाने की मांग की।

प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story