जल शक्ति विभाग की जमीन पर निर्माण कार्य रोकने की मांग

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू, 24 नवंबर (हि.स.)। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता एवं चिनाब घाटी क्षेत्र के प्रवक्ता अजीत भगत ने किश्तवाड़ सब डिवीजन में जल शक्ति विभाग की जमीन पर चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जल शक्ति मंत्री समीमा फिरदौस और मुख्य सचिव को औपचारिक अनुरोध भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है।

भगत ने निर्माण कार्य के लिए जारी अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) की परिस्थितियों की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) से निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी जमीन को निजी इस्तेमाल की अनुमति किस आधार पर दी गई और एनओसी जारी करते समय निर्धारित नियमों का पालन किया गया या नहीं। उन्होंने निर्माण कार्य को जांच पूरी होने और जवाबदेही तय होने तक रोकने की मांग करते हुए कहा कि सरकारी संपत्तियों का इस्तेमाल किसी एक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए और जनहित की रक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782652 Articles

Share this story