कठुआ में डेल्फिक काउंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘स्वर संगम’ के तहत बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच

WhatsApp Channel Join Now
कठुआ में डेल्फिक काउंसिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘स्वर संगम’ के तहत बच्चों को मिलेगा हुनर दिखाने का मंच


कठुआ, 28 मई (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर डेल्फिक काउंसिल द्वारा कठुआ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई जिसमें काउंसिल के अध्यक्ष अशोक सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि डेल्फिक काउंसिल ‘स्वर संगम’ कार्यक्रम के तहत कठुआ में बच्चों के लिए ऑडिशन आयोजित करने जा रही है। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है।

अशोक सिंह ने कहा कि डेल्फिक काउंसिल लगातार कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रही है और युवाओं को आगे आने के अवसर दे रही है। यह संस्था देश और प्रदेश में कला, संगीत और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए जानी जाती है। उन्होंने जानकारी दी कि कठुआ में 28 जून को आवेदन (फॉर्म) भरे जाएंगे जिसके बाद चयन प्रक्रिया के तहत ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। काउंसिल ने सभी इच्छुक बच्चों और युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने और अपने हुनर को मंच पर प्रदर्शित करने की अपील की है।

इस अवसर पर सुनील दत्त, राकेश संब्याल, दीपक भारती, राकेश आनंद, कपिल ठप्पा, राजिंदर संब्याल, रवि किचलू आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story