परिसीमन भाजपा के बचने का रास्ता नहीं, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत का रास्ता है: सुनील शर्मा

WhatsApp Channel Join Now


जम्मू,, 29 नवंबर (हि.स.)।

संसद के आगामी चार दिवसीय सत्र में परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक लाए जाने की संभावना के बीच नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मतदान करना जनता का अधिकार है और यदि लोग दशकों तक भाजपा को वोट देते हैं तो इसमें गलत क्या है। सुनील शर्मा ने कहा कि परिसीमन का मतलब किसी के मतदान का अधिकार छीनना नहीं है। उन्होंने कहा कि बिना परिसीमन के महिला आरक्षण लागू करने से ओपन मेरिट और समान प्रतिनिधित्व को लेकर भी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि परिसीमन भाजपा के बचने का रास्ता नहीं, बल्कि कांग्रेस मुक्त भारत का रास्ता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपनी राजनीतिक पकड़ खो चुकी है और राहुल गांधी अपने सहयोगी दलों को भी एकजुट रखने में नाकाम रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story