गुरेज विधायक समेत प्रतिनिधिमंडलों ने जावेद राणा से की मुलाकात, जनसमस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा

WhatsApp Channel Join Now
गुरेज विधायक समेत प्रतिनिधिमंडलों ने जावेद राणा से की मुलाकात, जनसमस्याओं पर शीघ्र कार्रवाई का भरोसा


श्रीनगर, 16 जुलाई (हि.स.)। गुरेज के विधायक नजीर अहमद खान ने विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों और व्यक्तियों के साथ गुरूवार को मंत्री जावेद अहमद राणा से सिविल सचिवालय में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पेयजल, सिंचाई, सड़क संपर्क, बुनियादी ढांचे और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए।

विधायक ने अपने क्षेत्र की प्रमुख विकासात्मक जरूरतों को सामने रखते हुए जनहित परियोजनाओं पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडलों ने भी समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को गति देने की अपील की।

मंत्री जावेद राणा ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए आश्वासन दिया कि जायज मुद्दों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार पारदर्शी, जवाबदेह और जन-केंद्रित शासन के लिए प्रतिबद्ध है तथा सभी क्षेत्रों में समान विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story