नशा मुक्त भारत अभियान के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित
कठुआ, 29 जुलाई (हि.स.)। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज मढ़हीन में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत-2026 अभियान के तहत अंतर-कॉलेज वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सेमेस्टर प्रथम और तृतीय के 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतिभागियों ने नशे के सामाजिक, मानसिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत करते हुए विकसित और नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। प्रतियोगिता में सेमेस्टर प्रथम के अक्षय ने प्रथम स्थान और सेमेस्टर तृतीय की ऋतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में डॉ. अरुण देव सिंह, डॉ. मुनिषा देवी और प्रो. अनुप शर्मा शामिल रहे जिन्होंने प्रतिभागियों की प्रस्तुति और सोच की सराहना की। कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनुपमा गुप्ता ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बलबिंदर सिंह और प्रो. मनु सैनी की देखरेख में सफलतापूर्वक किया गया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

