उधमपुर के कुलंग नाले से एक शव बरामद, जांच जारी

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 28 अप्रैल (हि.स.)। मंगलवार को उधमपुर जिले की रामनगर तहसील में कुलंग नाला के पास एक शव बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार शव को संदिग्ध परिस्थितियों में देखा गया था, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कानूनी औपचारिकताओं के लिए उसे अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

Share this story