गैस ग्रिड परियोजना की डीसी ने की समीक्षा, कठुआ में स्थापित होंगे तीन रेगुलेटिंग स्टेशन

WhatsApp Channel Join Now
गैस ग्रिड परियोजना की डीसी ने की समीक्षा, कठुआ में स्थापित होंगे तीन रेगुलेटिंग स्टेशन


कठुआ, 28 नवंबर (हि.स.)। जिला उपायुक्त राजेश शर्मा ने शनिवार को डीसी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला स्तरीय सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर जिले में गैस ग्रिड कनेक्टिविटी और संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों की समीक्षा की।

बैठक में गुरदासपुर-जम्मू गैस पाइपलाइन परियोजना की कठुआ में प्रगति तथा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के विस्तार पर चर्चा की गई। इसके अलावा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) की ओर से कठुआ में तीन जिला रेगुलेटिंग स्टेशन (डीआरएस) स्थापित करने के कार्यों की भी समीक्षा की गई। डीसी ने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को आपसी समन्वय से परियोजना के कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्वच्छ ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी और आम जनता को पाइपलाइन के माध्यम से गैस सुविधा मिलेगी। बैठक में एडीसी सुरेंद्र मोहन शर्मा, जीएम डीआईसी मुश्ताक चौधरी, एसीडी गुलशन कुमार, नगर परिषद के सीईओ, एडी एफसीएसएंडसीए सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784847 Articles

Share this story