डीसी राजेश शर्मा ने किया अंतर जिला खो-खो टूर्नामेंट का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
डीसी राजेश शर्मा ने किया अंतर जिला खो-खो टूर्नामेंट का उद्घाटन


कठुआ, 07 सितंबर (हि.स.)। जिला कठुआ के दयाला चक स्थित त्रिकुटा पैलेस में सोमवार को यूटी निदेशालय युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से इंटर-डिस्ट्रिक्ट डिवीजन लेवल खो-खो टूर्नामेंट (ऑल एज ग्रुप गर्ल्स)-2026 का शुभारंभ हुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।

प्रतियोगिता में जम्मू संभाग के कठुआ, जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ और रामबन जिलों की अंडर-17 छात्राओं की टीमों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर खिलाड़ियों के साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षक व विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व, आत्मविश्वास और दृढ़ता जैसे गुण विकसित करते हैं। उन्होंने युवा सेवा एवं खेल विभाग की पहल की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इससे पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कठुआ सुनील कुमार ने मुख्य अतिथि और प्रतिभागियों का स्वागत किया। सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों ने निष्पक्ष खेल और अनुशासन की शपथ भी ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story