डीसी कठुआ ने शिक्षा क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध कार्य और गुणवत्ता शिक्षा पर जोर

WhatsApp Channel Join Now
डीसी कठुआ ने शिक्षा क्षेत्र की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध कार्य और गुणवत्ता शिक्षा पर जोर


कठुआ, 05 फरवरी (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विभिन्न विद्यालयों में भवन निर्माण व अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा ढांचे को मजबूत करना और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। डीसी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भूमि व अन्य लंबित मुद्दों का शीघ्र समाधान करने तथा स्कूलों के सुचारू शैक्षणिक संचालन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता और छात्र कल्याण से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story