श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा, डीसी कठुआ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों की समीक्षा, डीसी कठुआ ने विभागों को दिए आवश्यक निर्देश


कठुआ, 21 फरवरी (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने आगामी श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की और विभिन्न विभागों को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में लखनपुर यात्री सुविधा केंद्र और अन्य संबंधित स्थलों पर व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। स्वच्छता, पेयजल, बिजली, आवास, यातायात प्रबंधन और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही संभावित श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए चिन्हित लॉजमेंट केंद्रों में सुविधाओं के उन्नयन पर भी चर्चा हुई।

उपायुक्त ने नगरपालिकाओं, पीडब्ल्यूडी, पीडीडी, पीएचई, आरडीडी, पशुपालन एवं सूचना विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से व्यापक और समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा अनुभव सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में एडीसी, सीपीओ सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story