युवाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र, डीसी कठुआ ने आरसेटी में बांटे प्रमाण पत्र

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं को आत्मनिर्भरता का मंत्र, डीसी कठुआ ने आरसेटी में बांटे प्रमाण पत्र


कठुआ, 22 अप्रैल (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने बुधवार को एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कठुआ का दौरा कर संस्थान की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षण अवसंरचना का निरीक्षण किया और युवाओं को दिए जा रहे कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी ली। डीसी ने प्रशिक्षुओं और सफल अभ्यर्थियों से बातचीत कर उनके अनुभव और भविष्य की योजनाओं के बारे में जाना। उन्होंने आरसेटी की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान युवाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर स्वरोजगार के अवसर बढ़ा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

अपने संबोधन में उन्होंने कौशल विकास और उद्यमिता को आत्मनिर्भरता की कुंजी बताते हुए युवाओं से अपील की कि वे सीखी गई क्षमताओं का सही उपयोग कर खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करें। कार्यक्रम का समापन संवाद सत्र और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story