जमाबंदी रिकॉर्ड सत्यापन को लेकर डीसी कठुआ की अपील, नागरिकों से ऑनलाइन जांच करने को कहा
Apr 6, 2026, 19:02 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
कठुआ, 06 अप्रैल (हि.स.)। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिले के नागरिकों से अपने डिजिटाइज्ड भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी) का सत्यापन करने की अपील की है।
उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन से संबंधित विवरण की जांच करें और किसी भी त्रुटि या आपत्ति को ऑनलाइन या संबंधित राजस्व कार्यालय में दर्ज कराएं, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य राजस्व रिकॉर्ड को पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे आज ही अपने रिकॉर्ड की जांच कर उन्हें त्रुटिरहित बनाएं।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

