डीसी कठुआ की अपील-सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

WhatsApp Channel Join Now
डीसी कठुआ की अपील-सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा


कठुआ, 26 फरवरी (हि.स.)। डीसी कठुआ राजेश शर्मा ने जिले की किशोरियों और उनके अभिभावकों से सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है। यह विशेष टीकाकरण अभियान 28 फरवरी को देशभर में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया जा रहा है।

डीसी ने बताया कि कठुआ जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की कुल 4,583 किशोरियों की पहचान टीकाकरण के लिए की गई है। उन्होंने कहा कि इस विशेष अभियान के तहत सभी चिन्हित लाभार्थियों को तीन माह की अवधि के भीतर टीका लगाया जाएगा। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में टीकाकरण और जागरूकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह बीमारी समय पर टीकाकरण से रोकी जा सकती है। उपायुक्त ने सभी पात्र किशोरियों से अपील की कि वे अपने नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बिना देरी टीकाकरण अवश्य करवाएं। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे अपनी बेटियों को इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा बनाएं, ताकि उन्हें गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story