सदियों पुरानी परंपरा 'छड़ी मुबारक' की रस्में बुधवार को औपचारिक रूप से हुई शुरू

WhatsApp Channel Join Now

श्रीनगर, 29 जुलाई (हि.स.)।

अमरनाथ यात्रा से जुड़ी सदियों पुरानी परंपरा 'छड़ी मुबारक' की रस्में बुधवार को औपचारिक रूप से शुरू हो गईं। भगवान शिव की केसरिया वस्त्रों से सुसज्जित चांदी की गदा 'छड़ी मुबारक' को श्रीनगर में दशनामी अखाड़ा स्थित उसके स्थान से अनंतनाग जिले के पहलगाम ले जाया गया ताकि वहां भूमि पूजन की रस्म पूरी की जा सके।

पवित्र गदा के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में साधुओं का एक समूह वैदिक मंत्रों का जाप करते हुए पहलगाम के गौरी शंकर मंदिर के लिए रवाना हुआ जहां पवित्र गदा का भूमि पूजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दिन में बाद में यहां अपने स्थान पर लौटते समय पवित्र गदा मट्टन इलाके के मार्तंड मंदिर में रुकेगी जहां पवित्र स्नान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बलवान सिंह

Share this story