दरबार मूव के तहत श्रीनगर से सरकारी रिकॉर्ड लेकर ट्रक जम्मू पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 01 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव के तहत सरकारी कार्यालयों को श्रीनगर से जम्मू स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है। 2 नवंबर 2026 से शीतकालीन सत्र के लिए सरकारी कार्यालयों के दोबारा खुलने से पहले श्रीनगर के सिविल सचिवालय से महत्वपूर्ण सरकारी रिकॉर्ड और दस्तावेज लेकर ट्रक जम्मू पहुंच गए हैं।

दरबार मूव के तहत शीतकालीन महीनों के दौरान प्रशासनिक कामकाज जम्मू से संचालित किया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकारी रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेजों को श्रीनगर से जम्मू पहुंचाया गया है, ताकि कार्यालय खुलने के बाद सरकारी कामकाज सुचारू रूप से शुरू किया जा सके।

सरकारी रिकॉर्ड लेकर ट्रकों के जम्मू पहुंचने के साथ ही दरबार मूव की तैयारियां अगले चरण में पहुंच गई हैं। अब 2 नवंबर को जम्मू में सिविल सचिवालय के कार्यालय फिर से खुलने हैं।

दरबार मूव जम्मू-कश्मीर की एक पुरानी प्रशासनिक परंपरा रही है, जिसके तहत सरकारी कामकाज गर्मियों में श्रीनगर और सर्दियों में जम्मू से संचालित किया जाता रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770394 Articles

Share this story