दरबार मूव के तहत जम्मू में हाईकोर्ट की शीतकालीन कार्य व्यवस्था शुरू
Nov 2, 2026, 14:59 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जम्मू, 02 नवंबर (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में दरबार मूव के तहत शीतकालीन राजधानी जम्मू में हाईकोर्ट का कामकाज शुरू हो गया है। श्रीनगर से जम्मू में शीतकालीन व्यवस्था लागू होने के साथ ही जम्मू विंग में न्यायिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान वकीलों, कर्मचारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों की आवाजाही देखने को मिली।
दरबार मूव के तहत जम्मू में सिविल सचिवालय के साथ हाईकोर्ट की शीतकालीन कार्य व्यवस्था भी शुरू हो गई है। इससे जम्मू संभाग के लोगों को न्यायिक कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

