दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और आदिवासी संगठनों की जम्मू में प्रेस वार्ता

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 04 अगस्त (हि.स.)।

दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक एवं आदिवासी महासंघ ने जम्मू में आयोजित प्रेस वार्ता में 5 अगस्त 2019 से पूर्व की संवैधानिक स्थिति बहाल करने और जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष आर.के. कालसोत्रा ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का पुनर्गठन जनता और तत्कालीन विधानसभा की सहमति के बिना किया गया था। उन्होंने कहा कि हाल ही में विधानसभा द्वारा पारित प्रस्ताव भी पूर्व स्थिति की बहाली की मांग को दर्शाता है।

संगठन ने आरोप लगाया कि राज्य का दर्जा समाप्त होने के बाद लोगों के अधिकारों, रोजगार और पहचान पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। प्रेस वार्ता में एससी, एसटी और ओबीसी कर्मचारियों को पदोन्नति में आरक्षण लागू करने, आरक्षित वर्ग की रिक्तियों को भरने तथा भूमि और रोजगार संबंधी अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई गई। नेताओं ने कहा कि सरकार को लोगों के लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Share this story