जम्मू में सिविल सचिवालय खुलते ही डेली वेजर्स का जोरदार प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू,, 02 नवंबर (हि.स.)।

जम्मू में दरबार मूव के तहत सिविल सचिवालय खुलते ही ऑल डेली वेजर्स संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में डेली वेजर्स ने अपनी लंबित मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सिविल सचिवालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नौकरियों को नियमित करने, बकाया वेतन जारी करने और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे कई वर्षों से अलग-अलग सरकारी विभागों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं लेकिन आज तक उनकी नौकरियां पक्की नहीं की गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर सरकार से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लिया गया तो वे अपना आंदोलन और तेज करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771037 Articles

Share this story