विश्व पर्यावरण दिवस पर कठुआ में साइक्लोथॉन-कम-वॉकथॉन आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
विश्व पर्यावरण दिवस पर कठुआ में साइक्लोथॉन-कम-वॉकथॉन आयोजित


कठुआ, 05 जून (हि.स.)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कठुआ में साइक्लोथॉन-कम-वॉकथॉन का आयोजन किया गया जिसमें उपायुक्त राजेश कुमार ने भाग लिया। यह कार्यक्रम जम्मू संस्कृत स्कूल के सहयोग से आयोजित हुआ।

उपायुक्त ने छात्रों व अधिकारियों के साथ साइक्लिंग कर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन से पर्यावरण संतुलन प्रभावित हुआ है इसलिए सतत विकास को अपनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से पौधारोपण में भाग लेने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की। साथ ही नशा मुक्ति अभियान का जिक्र करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और ‘नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर’ अभियान का समर्थन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र, अधिकारी व गणमान्य लोग शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सचिन खजूरिया

Share this story