सीवीपीपीएल की 15वीं वार्षिक आम बैठक जम्मू में आयोजित, पकल दुल परियोजना ने 87, किरू ने 90 और क्वार ने 40 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की

WhatsApp Channel Join Now
सीवीपीपीएल की 15वीं वार्षिक आम बैठक जम्मू में आयोजित, पकल दुल परियोजना ने 87, किरू ने 90 और क्वार ने 40 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल की


जम्मू, 25 सितंबर (हि.स.)। चिनाब वैली पावर प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (सीवीपीपीएल) की 15वीं वार्षिक आम बैठक जम्मू में सुरेश कुमार, आईएएस (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि अगस्त 2026 तक पकल दुल, किरू और क्वार जलविद्युत परियोजनाओं ने क्रमश: 87, 90 और 40 प्रतिशत भौतिक प्रगति हासिल कर ली है। सीवीपीपीएल, एनएचपीसी लिमिटेड की 51 प्रतिशत और जम्मू-कश्मीर स्टेट पावर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेकेएसपीडीसी) की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली संयुक्त उद्यम कंपनी है। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखों को शेयरधारकों ने अंगीकृत किया। इसके अलावा संजय कुमार सिंह और अनुज कपूर की पुनर्नियुक्ति के प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई।

बैठक में जम्मू-कश्मीर सरकार के वित्तीय आयुक्त (अपर मुख्य सचिव) अश्वनी कुमार, जेकेएसपीडीसी के प्रबंध निदेशक राहुल यादव, एनएचपीसी के निदेशक (परियोजनाएं) संजय कुमार सिंह, सीवीपीपीएल के प्रबंध निदेशक रमेश मुखिया, कार्यपालक निदेशक (वित्त) अनुज कपूर और मंजूषा मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एनएचपीसी और जेकेएसपीडीसी के प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल शर्मा

Share this story