राजौरी में सीआरपीएफ जवान को लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

राजौरी, 03 मार्च (हि.स.)। मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) जवान घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के अनुसार यह घटना राजौरी के पास तांडवाल इलाके में स्थित सीआरपीएफ शिविर में हुई। सूत्रों ने बताया कि जवान को गोली लगी और उसे तुरंत राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) संबद्ध अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और गोलीबारी की परिस्थितियों का पता लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

Share this story