जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सीआरपीएफ जवान ने की आत्महत्या
Oct 18, 2026, 12:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
श्रीनगर, 18 अक्टूबर (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में रविवार को एक सीआरपीएफ जवान ने एक शिविर के अंदर आत्महत्या कर लीl
अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल रंजीत दास ने मानसबल में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) शिविर के अंदर नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने बताया कि दास असम के कामरूप जिले के हाजो तहसील के रहने वाले थे और शव को चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताओं के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि यह तुरंत पता नहीं चल पाया है कि दास ने यह कदम क्यों उठाया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राधा पंडिता

