बिजबिहाडा में सीआरपीएफ जवान ने कथित तौर पर की आत्महत्या
Feb 24, 2026, 12:43 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अनंतनाग, 24 फ़रवरी (हि.स.)। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबिहाडा के एसआईसीओपी इलाके में मंगलवार तड़के केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल ड्राइवर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
एक अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में हुई है जो सीआरपीएफ की 96वीं बटालियन की डी कंपनी में तैनात था। उन्होंने बताया कि यह घटना तड़के हुई। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

